ग्राम क्योलारी निवासी किसानों ने पाली तहसील में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस के दौरान एसडीएम पाली को प्रार्थना पत्र देते हुए बताया कि उनके गांव में भूमि की चकबंदी न होने के कारण किसानों को अपने खेतों पर जाने के लिए रास्ते नहीं दिए जा रहे हैं।साथ ही उन्होंने बताया गांव के अधिकांश छोटे किसानों की जमीन पर गांव के दबंगों द्वारा अवैध तरीकेसे कब्जा किया गया है।