बरेली के थाना कैंट क्षेत्र स्थित ओम साइन धाम कॉलोनी में 19 दिसंबर 2025 की शाम बाइक चोरी की घटना सामने आई। अवकेश यादव के घर पुत्री का जन्मदिन कार्यक्रम चल रहा था। इसी दौरान बाहर खड़ी हीरो स्प्लेंडर बाइक (UP25 DY 1803) अज्ञात चोर चुरा ले गया। काफी तलाश के बाद भी बाइक नहीं मिली। पीड़ित ने थाना कैंट पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराने की मांग की।