पटना ग्रामीण: पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने दी श्रद्धांजलि
बुधवार की सुबह 11 बजे बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने पूर्व प्रधानमंत्री भारत रत्न अटल बिहारी वाजपेयी की 100वीं जयंती पर पटना स्थित पाटलिपुत्रा पार्क में आयोजित राजकीय समारोह में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके अलावा डिप्टी सीएम सम्राट चौधरी, विजय सिन्हा समेत कई मंत्री कार्यक्रम में मौजूद थे।