गभाना: एलमपुरा के पास विद्युत पोल से टकराई बाइक, हादसे में बाइक सवार युवक की हुई मौत
चंडौस क्षेत्र में बुधवार देर रात हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई। घटना गांव एलमपुरा के पास की है, जहां शादी समारोह से लौट रहे बाइक सवार युवक की बाइक सड़क किनारे लगे विद्युत पोल से टकरा गई। बताया जा रहा है कि कस्बा निवासी गौरव उर्फ मनोज बुधवार की शाम को पिसावा थाना क्षेत्र के गांव चीती में शादी समारोह में शामिल होने गया था।