डीग: हाई कोर्ट से श्री राम गैस एजेंसी को मिली बड़ी राहत, संचालन पर लगी रोक हटी
शहर के नगर रोड स्थित श्री राम गैस एजेंसी के लिए गुरुवार को बड़ी राहत भरी खबर सामने आई है। हाई कोर्ट के न्यायालय ने एजेंसी के संचालन पर लगी रोक को हटाते हुए उसके पक्ष में महत्वपूर्ण निर्णय दिया है। इस फैसले के बाद एजेंसी को दोबारा अपना कार्य शुरू करने की अनुमति मिल गई है, जिससे हजारों उपभोक्ताओं को राहत मिलने की उम्मीद जगी है।