शाजापुर: औदिच्य धर्मशाला में चल रही श्रीमद् भागवत कथा के छठवें दिन श्री कृष्ण रुक्मणी का हुआ विवाह, भक्त बने घराती और बाराती
शाजापुर के औदिच्य धर्मशाला में श्रीमद् भागवत कथा के छटवें दिन मंगलवार को 2:00 शुरू हुई कथा में गोवर्धन मथुरा से आये कथावाचक श्री यादराम शास्त्री जी के मुखारविंद से श्री श्री कृष्ण रुक्मणी विवाह प्रसंग को सुन श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। वही इस मौके पर श्री कृष्ण रुक्मणी का विवाह उत्सव भी मनाया गया जिसमें विवाह की सभी रस्मे निभाई गई।