शाजापुर: शाजापुर कलेक्ट्रेट कार्यालय में कलेक्टर ऋजु बाफना ने की जनसुनवाई, 105 लोगों ने आवेदन देकर लगाई गुहार
मुख्यमंत्री जनसुनवाई कार्यक्रम के तहत कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित जनसुनवाई में 105 आवेदन प्राप्त हुए। जनसुनवाई कलेक्टर ऋजु बाफना ने की। इस अवसर पर अपर कलेक्टर बीएस सोलंकी, जिला पंचायत सीईओ संतोष टैगोर, संयुक्त कलेक्टर सत्येन्द्र प्रसाद सिंह, अनुविभागीय अधिकारी मनीषा वास्कले एवं डिप्टी कलेक्टर राजकुमार हलदर भी जनसुनवाई में मौजूद रहे।