एकमा प्रखंड के प्रखंड विकास पदाधिकारी डॉ अरुण कुमार ने शुक्रवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र एकमा का औचक निरीक्षण कर अस्पताल में उपलब्ध स्वास्थ्य सेवाओं और व्यवस्थाओं का जायजा लिया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने इमरजेंसी वार्ड ,ओपीडी, दवा वितरण कक्ष ,अस्पताल परिसर के साफ सफाई तथा सुरक्षा व्यवस्था का निरीक्षण किया एवं आवश्यक निर्देश दिया।