हज़ारीबाग: पेन्शन और सेवानिवृत्त लाभों से जुडी समस्याओं के निदान के लिए सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में 3 जुलाई को बैठक का आयोजन।
पेन्शन और सेवानिवृत्त लाभों से जुडी समस्याओं के निदान के लिए सीमा सुरक्षा बल मेरू कैंप में आगामी बुधवार दिनांक 03 जुलाई 2024 को ’वार्ब’ की तिमाही बैठक का आयोजन। भारत सरकार, गृह मंत्रालय द्वारा समस्त केन्द्रीय पुलिस बलों के पेंशनभोगी सेवानिवृत्त कार्मिकों और उनके आश्रितों के पुनर्वास और कल्याण हेतु वार्ब (WARB) का गठन किया गया।