कटनी नगर: विजयादशमी पर झिंझरी पुलिस लाइन में हुआ शस्त्र पूजन राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल रहें मुख्य अतिथि
झिंझरी स्थित पुलिस लाइन में आज मंगलवार सुबह 9 बजे शस्त्र पूजन कार्यक्रम आयोजित किया गया। आयोजन में राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार लखन पटेल मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। उन्होंने कहा कि विजयादशमी पर शस्त्र पूजन भारतीय संस्कृति की गौरवशाली परंपरा का प्रतीक है यह पर्व बुराई पर अच्छाई और असत्य पर सत्य की विजय के साथ शक्ति, साहस, कर्तव्यनिष्ठा का प्रतीक है।