रामपुर: जात-पात भुलाकर हर सनातनी को एकजुट कर रही रामपुर की श्रीनाथ जी पावन प्रभात फेरी यात्रा
Rampur, Rampur | May 24, 2026 अधिक मास के पावन अवसर पर आयोजित 'श्रीनाथ जी रसकथा महोत्सव' के निमित्त शहर में भव्य प्रभात फेरी निकाली जा रही है। बिना शोर-शराबे और सादगी से निकलने वाली यह यात्रा जात-पात का भेदभाव भुलाकर हर सनातनी को एकजुट कर रही है। रविवार को सुबह नौ बजे आयोजित इस यात्रा का मुख्य उद्देश्य श्रीनाथ जी के आगमन से पूर्व हर गली को भक्तिमय बनाना है। इस दौरान गीता गुप्ता, दीपा अग्