सीकर जिले के लक्ष्मणगढ़ कस्बे में शनिवार को राजस्थान राज्य कर्मचारी संयुक्त महासंघ की बैठक का आयोजन किया गया। शनिवार शाम 5:00 बजे मिली जानकारी के अनुसार बैठक में ब्लाक कार्यकारिणी का सर्वसम्मति से गठन किया गया। जानकारी के अनुसार कार्यकारिणी में महबूब अली को अध्यक्ष राजपाल सिंह खीचड़ को मंत्री तथा परमेश्वर लाल बेनीवाल को वरिष्ठ उपाध्यक्ष नियुक्त किया गया।