मुरहू: भारी बारिश से गनालोया और हस्सा पंचायत में घर ध्वस्त, झामुमो प्रतिनिधिमंडल ने लिया जायजा
Murhu, Khunti | Aug 1, 2025 लगातार हो रही भारी बारिश के कारण मुरहू प्रखंड अंतर्गत गनालोया पंचायत और हस्सा पंचायत के ग्राम घाघरा, मड़गाँव एवं बांधटोली में कई मकान ध्वस्त हो गये हैं, इस आपदा से प्रभावित परिवारों की स्थिति का जायजा लेने आज शुक्रवार को खुँटी जिला झामुमो का एक प्रतिनिधि मंडल उक्त पंचायत में पहुंचा। प्रतिनिधि मंडल ने गनालोया पंचायत के ग्राम घाघरा में संजय पहान, मड़गाँव में पुढ़