बक्सर: न्याय के मंदिर में करुणा: बेजुबानों के लिए गर्माहट की व्यवस्था
Buxar, Buxar | Dec 24, 2025 बक्सर व्यवहार न्यायालय परिसर में बेजुबान कुत्तों और पिल्लों के लिए एक मानवीय पहल की गई है। अधिवक्ता संध्या जायसवाल ने ठंड से बचाने के लिए कंबल दान किए और स्वयं उन्हें बिछाकर और ढककर यह सुनिश्चित किया कि बेजुबान सुरक्षित रहें। चतुर्थवर्गीय कर्मचारी सत्येंद्र प्रसाद सिन्हा उर्फ पालजी पहले से ही इन कुत्तों और पिल्लों को भोजन कराते हैं।