फतेहपुर: झोलाछाप डॉक्टर की लापरवाही से 7 माह की गर्भवती महिला की मौत, परिजनों ने काटा हंगामा, ACMO मौके पर मौजूद,थरियांव का मामला
फतेहपुर जिले के थरियांव के अम्बापुर हथगांव मार्ग में डॉक्टर की लापरवाही से महिला की मौत हो गई। महिला की मौत के बाद से कोहराम मचा हुआ है। घटना की सूचना के बाद मौके पर पहुंचे ACMO ने बड़ी कार्यवाही की है। महिला का ब्लड कम होने पर डॉक्टर द्वारा ब्लड चढ़ा दिया गया। जिससे गर्भवती महिला की मौत हो गई। ACMO ने अवैध अस्पताल को सीज कर दिया। पुलिस ने शव को PM को भेजा