फतेहपुर: छात्र की किडनैपिंग के लिए 50 लाख की मांगी फिरौती, फोर्स को दिया शिकायती पत्र, जेल रोड का मामला
फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड स्थित हरिहर मान सिंह कालोनी के रहने वाले श्याम कुमार को फोन कर बच्चे को किडनैप कर लेने की बात कहकर 50 लाख की फिरौती मांगे जाने पर हड़कंप मच गया। पीड़ित ने सदर कोतवाली पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्यवाही की मांग किया ।