फतेहपुर: बच्चे के किडनैप होने की सूचना देकर मांगी 50 लाख की फिरौती सदर कोतवाली के जेल रोड की घटना
फतेहपुर जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के जेल रोड में रहने वाले श्याम कुमार के घर सुबह नौ बजे उनके मोबाइल फोन में एक कॉल आई। कॉल करके किसी अज्ञात व्यक्ति ने कहा कि उनका बच्चा किडनैप हो चुका है बच्चा सही सलामत चाहिए तो 50 लाख रुपये दोश्याम कुमार तुरंत स्कूल पहुंचकर बच्चे की जानकारी ली तो बच्चा क्लास में ही सुरक्षित मिला। फ्राड फोन काल की जानकारी पुलिस को दी गयी