शहपुरा: शहपुरा नगर के मरवारी रोड में अज्ञात मोटरसाइकिल ने राहगीर महिला को मारी टक्कर, महिला हुई घायल, उपचार जारी
शहपुरा नगर के मरवारी रोड में अज्ञात मोटरसाइकिल ने राहगीर महिला को जोरदार टक्कर मार दी हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई घायल महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र शहपुरा पहुंचाया गया जहां उपचार जारी है । प्राप्त जानकारी के मुताबिक मंगलवार दोपहर 2:00 बजे महिला ऑटो से उतरकर सड़क पार कर रही थी उसी दौरान अज्ञात मोटरसाइकिल ने महिला को टक्कर मार दी ।