गाण्डेय: प्रतिबंधित मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध में गांडेय में किया तीन प्रचार वाहनों को रवाना
Gandey, Giridih | Jun 15, 2026
प्रतिबंधित मादक पदार्थों के दुरुपयोग एवं अवैध तस्करी के विरुद्ध राज्यव्यापी जागरूकता अभियान के तहत गांडेय प्रखंड मुख्यालय से सोमवार को 3 बजे तीन प्रचार वाहनों को रवाना किया गया।यहां विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन, उपायुक्त, रामनिवास यादव, पुलिस अधीक्षक, डॉ. बिमल कुमार एवं उप विकास आयुक्त, स्मृता कुमारी ने संयुक्त रूप से हरी झंडी दिखाकर वाहन को रवाना किया।।