बहराइच: गायघाट के पास टेंपो और चार पहिया वाहन के बीच हुई भीषण टक्कर, हादसे में एक की मौत, आठ घायल
जिले के मोतीपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत गायघाट के पास टेंपो व चार पहिया वाहन की हुई भीषण टक्कर हो गई। इस हादसे में टेंपो चालक की मौत हो गई। वहीं आठ लोग घायल हैं। सभी का इलाज बहराइच मेडिकल कॉलेज में जारी है। वहीं पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए शव मर्चरी भेज दिया है। पुलिस अब आगे की जांच में जुट गई है। वहीं घायलों का इलाज जारी है।