गोपालपुर: शराबबंदी कानून के तहत दो आरोपी गिरफ्तार
इस्माईलपुर थाना पुलिस ने बिहार मद्यनिषेध एवं उत्पाद अधिनियम, 2022 के तहत दर्ज कांड संख्या 127/26 में कार्रवाई करते हुए दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों में मुकेश मंडल (पिता- आनंदी मंडल) और अरविंद मंडल (पिता- दिपनारायण मंडल), दोनों निवासी छटु सिंह, थाना इस्माईलपुर, जिला भागलपुर शामिल हैं। दोनों को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।