लोहरदगा: उड़ीसा में लोहरदगा के खिलाड़ियों का राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन, 6 स्वर्ण सहित 17 पदक जीते
लोहरदगा। उड़ीसा के झारसुगुड़ा में बीते दिनों आयोजित ओपन नेशनल कराटे चैंपियनशिप 2026 में लोहरदगा जिले के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 6 स्वर्ण, 6 रजत और 5 कांस्य सहित कुल 17 पदक जीतकर जिले और झारखंड राज्य का नाम राष्ट्रीय स्तर पर रोशन किया। जिला कराटे संघ लोहरदगा के महासचिव सह प्रमुख कोच सेंसई अमित कुमार सिंह के नेतृत्व में जिले के 10 खिलाड़ियों ने