खुरई: ढिकूआ गांव में शासकीय कुआँ अचानक धसका, बड़ा गड्ढा बना; ग्रामीण बाल-बाल बचे, कुछ मकान क्षतिग्रस्त
Khurai, Sagar | Jul 25, 2026 शुक्रवार शाम ढिकूआ में उस समय हड़कंप मच गया,जब बीच गांव में बना शासकीय कुआँ धसक गया, जिससे एक बड़ा गड्ढा बन गया,गनीमत रही आसपास खड़े लोग बाल बाल बच गये, कुछ मकान भी क्षतिग्रस्त हुए हैं, कुएँ के बाजू से निकलने वाले सभी रास्ते बंद हो गये,वाहन तो क्या पैदलभी नहीं निकल सकते, और बरसात होने पर स्थिति बिगड़ सकती है,शाम 6 बजे सरपंच प्रतिनिधि ने अधिकारियों को दिया आवेदन।