बालोद: 29 मई तक हीट वेव अलर्ट, 30 मई से प्री-मानसून बौछार और 20 जून तक बालोद जिले में मानसून की दस्तक के आसार
Balod, Balod | May 28, 2026 नौतपा की भीषण गर्मी से पूरा जिला झुलस रहा है। लगातार 44 से 45 डिग्री तापमान और उमस ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। इस बीच मानसून की रफ्तार भी धीमी पड़ गई है। अनुकूल परिस्थितियां नहीं बनने के कारण मानसून फिलहाल लक्षद्वीप-अंडमान क्षेत्र में अटका हुआ है और तय समय पर केरल में प्रवेश नहीं कर पाया।