बरेली: मिनी बायपास के पास रहने वाले रिटायर्ड फौजी को वेश्यावृत्ति का विरोध करना पड़ा महंगा, दबंगों ने जमकर पीटा
इज्जत नगर थाना क्षेत्र के मिनी बायपास के पास रहने वाले रिटायर्ड फौजी को वेश्यावृत्ति का विरोध करना महंगा पड़ गया। दबंगों ने जमकर रिटायर्ड फौजी की पिटाई लगा दी। पिटाई में रिटायर्ड फौजी गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसकी शिकायत उसने तत्काल थाना पुलिस से की है। थाना पुलिस का कहना है की मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है।