बरेली: बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर में उधारी के रुपए मांगना महिला को पडा भारी, दबंगों ने जमकर पीटा
बारादरी थाना क्षेत्र के जगतपुर में एक महिला को उधारी के रुपए मांगना महंगा पड़ गया। इसके बाद दबंगों ने महिला की जमकर लाठी डंडों से पिटाई कर दी। मारपीट में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसकी शिकायत पुलिस से कि है, थाना पुलिस का कहना है कि मामले में छानबीन शुरू कर दी गई है। मारपीट करने वालों की तलाश की जा रही है जल्द गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।