मैनाटाड़ थाना क्षेत्र के हाजमा टोला गांव मे जमीनी विवाद को लेकर हुए मारपीट में दो लोग घायल हो गए। आनन-फानन में इलाज के लिए दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया जहा दोनों घायलों का इलाज किया गया। वही मामले को लेकर पुलिस छानबीन करने में जुटी हुई है। घायलों की पहचान हाजमा टोला गांव निवासी चुमन कुमार और मदन साह के रूप मे हुई है।