प्रयागराज: प्रयागराज जंक्शन पर संदिग्ध परिस्थितियों में मिले युवक की अस्पताल में हुई मौत, पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया शव
प्रयागराज जंक्शन पर चंदौली के रहने वाले प्रत्यूष सिंह को संदिग्ध हालत में पाया गया था।युवक को पुलिस द्वारा सिविल लाइन मे अस्पताल में भर्ती कराया गया था,जहां पर युवक की मौत हो गई।पुलिस आज शुक्रवार को करीब 5:00 बजे शव का पोस्टमार्टम कराया गया।इस बीच पुलिस द्वारा पूछताछ की गई थी पूछताछ में यह बात सामने आई युवक किसी बात से परेशान था।