प्रयागराज: डीआरएम ऑफिस में आयोजित प्रेस वार्ता में शामिल पत्रकारों के साथ RPF जवानों ने किया दुर्व्यवहार
प्रयागराज में आज शुक्रवार को डीआरएम कार्यालय में प्रेस वार्ता का आयोजन किया गया था,जिसमें शामिल होने पहुंचे पत्रकारों के साथ आरपीएफ के जवानों द्वारा गाली गलौज तथा मारपीट कर दुर्व्यवहार किया गया है,हालांकि मामले में डीआरएम के हस्तक्षेप के बाद मामला शांत हुआ है,जबकि मामले का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।