खुसरूपुर: विश्व पर्यावरण दिवस पर प्रेम युथ फाउंडेशन व कुकू फाउंडेशन की ओर से बृहत स्तर पर किया गया वृक्षारोपण।
विश्व पर्यावरण दिवस पर विश्व युवक केंद्र दिल्ली व प्रेम यूथ फाउंडेशन और कुकू फाउंडेशन के द्वारा बृहत स्तर पर पौधारोपण किया गया है। मौके पर फाउंडेशन के संस्थापक गांधीवादी प्रेम कुमार ने बताया कि पर्यावरण से छेड़छाड़ मानव सभ्यता के लिए खतरे की घंटी है। विकास की अंधी दौड़ में पर्यावरण का सबसे अधिक क्षति हो रहा है ग्लोबल वार्मिंग आज विश्वव्यापी समस्या बन गया है।