कोढ़ा विधानसभा से एनडीए समर्थित बीजेपी उम्मीदवार कविता पासवान की लगातार दूसरी बार हुई प्रचंड जीत पर कोढ़ा में शुक्रवार की संध्या लगभग 05 से 06 बजे के बीच सैकड़ों समर्थकों व कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को अबीर-गुलाल लगाकर व नाचते गाते जीत का जश्न मनाया। पूरे क्षेत्र में एनडीए कार्यकर्ताओं में जबरदस्त का उत्साह देखा गया।