पीलीभीत: सुल्तानपुर गांव में वन विभाग ने छापेमारी कर घर से पकड़ा लकड़ी का चिरान, साल और सागौन के 14 बोटे किए बरामद
सेहरामऊ थाना क्षेत्र के गांव के अधिकांश गांव शाहजहांपुर और लखीमपुर जनपद की सीमा से लगे हुए हैं। यह गांव वन विभाग के मैलानी रेंज के अंतर्गत आते हैं। रेंजर मनोज श्रीवास्तव को सूचना मिली कि सुल्तानपुर गांव में जंगल की लकड़ी का चिरान किया जा रहा है। सूचना पर रेंजर मनोज श्रीवास्तव वन दरोगा और वन रक्षक की लगभग पंद्रह सदस्यीय टीम लेकर पहुंच गए।