पीलीभीत: पिपरिया मझरा में ट्रांसफार्मर से निकली चिंगारी से कई एकड़ गेहूं की फसल जलकर हुई राख
पीलीभीत में वुधवार की रात 9 बजे के समय तेज आंधी आने से लोगों में हड़कंप मच गया। वही पूरनपुर तहसील क्षेत्र के गांव पिपरिया मझरा में खेतों में पक्की खड़ी गेहूं की फसल में ट्रांसफार्मर की निकली चिंगारी से आग लग गई। आग लपटें देख किसान अपनी फसलों को बचाने के लिए रात में ही अपने कृषि वाहनों को लेकर पहुंच गए और आग बुझाने का काफी प्रयास पर जब तक गेहूं जलकर राख हो गया।