सिकंदरा: सिकंदरा में कलश यात्रा के साथ शुरू हुआ पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव
Sikandra, Jamui | Jun 26, 2026 सिकंदरा स्थित 'विष्णु आशीर्वाद' परिसर में शुक्रवार 3 बजे के करीब भव्य कलश यात्रा के साथ पांच दिवसीय धार्मिक महोत्सव शुरू हुआ। जिसमें कार्यक्रम में आचार्य जयदेव जी महाराज के सानिध्य में पंचांग पूजन, मंडप प्रवेश, कलश स्थापना और हवन हुआ। राष्ट्रीय कथावाचिका भाग्यश्री देवी ने श्रीकृष्ण कथा सुनाई, जबकि शिवेश मिश्रा ने भजनों से श्रद्धालुओं को भावविभोर किया।