चक्रधरपुर रेल मंडल के बंडामुंडा रेलवे यार्ड में शुक्रवार देर रात 13 हाथियों का झुंड पहुंचने से हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग पर लगभग एक घंटे तक ट्रेन परिचालन प्रभावित रहा। जानकारी के अनुसार, हाथियों का झुंड जोबाघाट क्षेत्र से कोयल नदी पार कर बाराटोली होते हुए रेलवे ट्रैक के पास पहुंचा था।