कलेर: कलेर प्रखंड में सीपीआई की बैठक, पार्टी सदस्यता दोगुनी करने और नवीनीकरण पर बनी सहमति
Kaler, Arwal | Feb 1, 2026 कलेर प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम गुल्ली बिगहा मे CPI की बैठक आयोजित, बैठक मे पार्टी कार्यकर्ताओं ने महत्वपूर्ण निर्णय लिए। बैठक मे सभी सदस्यों ने समय पर सदस्यता नवीकरण कर जिला स्तर पर जमा करने पर सहमति जताई। इसके साथ ही पार्टी की सदस्यता संख्या को दोगुना करने का संकल्प लिया गया। स्थानीय नेताओं ने कार्यकर्ताओं को सक्रिय रहने और नए सदस्यों को जोड़ने का निर्देश दिया।