नगर के गढ़ हाईवे मार्ग पर सराय पुलिस चौकी के निकट कार ने बाइक को मारी टक्कर, बाइक सवार 2 की हालत गंभीर
Siyana, Bulandshahr | Apr 21, 2026
नगर के गढ़ हाईवे मार्ग स्थित सराय पुलिस चौकी के निकट एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवा घायल हो गए। मंगलवार को नगर निवासी दो युवक बाइक पर सवार होकर गढ़ हाईवे मार्ग से घर आ रहे थे। इसी दौरान एक कार ने बाइक को टक्कर मार दी। दुर्घटना में बाइक सवार दोनों युवक गंभीर रूप से घायल हो गए।