गढ़वा: गढ़वा में वज्रपात का कहर: आम चुनने गई किशोरी की मौत, चार घायल, इलाज जारी
Garhwa, Garhwa | May 15, 2026 गढ़वा शहर से सटे जुटी गांव में शुक्रवार को तेज आंधी और बारिश के दौरान हुए वज्रपात ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। आम चुनने गई 15 वर्षीय किशोरी की बज्रपात की चपेट में आने से दर्दनाक मौत हो गई, जबकि चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना के बाद पूरे गांव में मातम पसरा हुआ है।मृतक की पहचान जुटी गांव निवासी अनीश अंसारी की पुत्री समरीना खातून के रूप में हुई है।