डिजिटल दौर में अब लकड़ी का कारोबार भी हाई-टेक हो गया है! मध्य प्रदेश के पन्ना काष्ठागार ने इस बात को साबित कर दिया है। आज दिन शुक्रवार दिनांक 12 दिसम्बर को शाम करीब 5 बजे यहाँ ऑनलाइन माध्यम से टिम्बर की नीलामी हुई जिसने सिर्फ एक दिन में खजाना भर दिया! प्रदेशभर से आए 98 प्रतिभागियों ने इस नीलामी में हिस्सा लिया।