छतरपुर नगर: अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त का खुलासा, 4 आरोपी गिरफ्तार; 11 लाख का सामान जब्त,सीएसपी ने दी जानकारी।
कोतवाली पुलिस ने अवैध हथियारों की खरीद-फरोख्त में शामिल गिरोह का खुलासा करते हुए 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से एक पिस्टल, दो लोडेड मैगजीन, एक देशी कट्टा, 74 कारतूस, लाइसेंस और एक एक्सयूवी कार सहित करीब 11 लाख रुपये का सामान जब्त किया है।मामले की जानकारी आज 21 जून शाम करीब 7:00 बजे छतरपुर सीएसपी अरुण कुमार सोनी ने दी है।