बेगूसराय: बेगूसराय में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला और पुरुष को कुचला, दोनों की मौत
बेगूसराय में एक बार फिर बड़ा सड़क हादसा हुआ है। जहां तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी सवार महिला एवं पुरुष को कुचल दिया। जिससे दोनों की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। इस मौत से गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दिया और जमकर पुलिस प्रशासन खिलाफ हंगामा करने लगे हैं। आपको बताते चले कि सड़क हादसे में एक महिला और एक पुरुष की मौत हुई है। वही दोनों स्कूटी पर सवार थे।