पालीगंज: घूरना बिगहा गांव के लोगों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारो के साथ वोटिंग का किया बहिष्कार
पालीगंज अनुमंडल क्षेत्र अंतर्गत घूरना बिगहा गांव के लोगों ने सड़क नहीं तो वोट नहीं के नारों के साथ वोटिंग का बहिष्कार कर दिया है। इस दौरान लोगों ने आरोप लगाया कि गांव में सड़क न होने के कारण काफी परेशानियां होती है। वहीं लोगों के द्वारा मतदान न करने के कारण मतदान केंद्र पर सन्नाटा पसरा रहा।