मोकामा: मोकामा-बख्तियारपुर फोरलेन पर औंटा गोलंबर के पास NHAI ने गड्ढे को ठीक कराया
Mokameh, Patna | May 13, 2026 मोकामा के औंटा गोलंबर के पास फोरलेन पर कल शाम बारिश के कारण सड़क किनारे एक बड़ा गड्ढा बन गया, जिससे वाहनों के एक्सीडेंट होने का खतरा बढ़ गया। सोशल मीडिया के माध्यम से जब इसकी जानकारी एनएचएआई को मिली तो उनके कर्मचारियों ने तुरंत संज्ञान में लिया और आज उस गड्ढे को भरकर ठीक कर दिया गया। इस बात की जानकारी ट्वीट कर बुधवार को संध्या लगभग 7 बजे एनएचएआई ने दी।