बेगूसराय: बेगूसराय में बारात से लौटते समय सड़क दुर्घटना, एक युवक की मौत, दूसरा घायल
बेगूसराय से इस वक्त बड़ी खबर सामने आ रही है, जहां बारात से लौट रहे दो युवकों की बाइक को तेज रफ्तार ट्रक ने टक्कर मार दी। इस हादसे में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल है।घटना बखरी थाना क्षेत्र के अंबेडकर चौक के पास की है। मृतक युवक की पहचान सिंघौल थाना क्षेत्र के नागदाह निवासी अनिल महतो के पुत्र रोशन कुमार के रूप में की गई है।