महिदपुर: चार माह से फरार निगरानी बदमाश गिरफ्तार, 10 लीटर जहरीली शराब भी बरामद
थाना महिदपुर पुलिस ने फरार आरोपियों की गिरफ्तारी एवं अवैध गतिविधियों में संलिप्त लोगों के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत बड़ी सफलता हासिल करते हुए क्षेत्र के एक निगरानी बदमाश को गिरफ्तार किया है। आरोपी पिछले चार माह से अवैध वसूली के मामले में फरार चल रहा था। पुलिस ने उसके कब्जे से 10 लीटर हाथ भट्टी की कच्ची महुआ जहरीली शराब भी बरामद की है।