प्रतापपुर: कल्याणपुर में जलमीनार बना शोपीस, 30 घरों में पेयजल संकट
प्रतापपुर प्रखंड के जोगिडीह पंचायत अंतर्गत कल्याणपुर गांव में हर घर नल योजना फेल हो गई है। लाखों की लागत से बना जलमीनार पिछले 1 साल से बंद है, जिससे करीब 30 घरों में नल का पानी नहीं पहुंच रहा। ग्रामीणों के अनुसार 1 साल पहले वज्रपात से सिस्टम खराब हुआ था। 2 महीने पहले मरम्मत के लिए समरसेबल पंप व उपकरण ले जाए गए, पर अब तक जलमीनार चालू नहीं हुआ। हालत तब और बिग