बागली: बागली के कमलापुर में अतिक्रमण हटाने पहुंची वन विभाग की टीम को 100 लोगों ने घेरा; खेतों में छिपकर बचाई जान
Bagli, Dewas | Jun 13, 2026 शनिवार दोपहर 2 बजे बागली के कमलापुर क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने पहुंचे वन कर्मचारियों पर ग्रामीणों ने हमला कर दिया। जेसीबी समेत कई गाड़ियों में तोड़फोड़ की गई। अमले ने खेतों में भागकर जान बचाई। 6 कर्मचारी घायल हो गए। वारदात जिनवाणी वन परिक्षेत्र अंतर्गत कमलापुर बीट के कक्ष क्रमांक 94 में शनिवार सुबह साढ़े 11 बजे की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू