पन्ना: शहर में भारी वाहनों की 'नो एंट्री' : कलेक्टर सख्त, नियमों का उल्लंघन करने वालों पर होगी कार्रवाई!
Panna, Panna | Jun 12, 2026 शहर के भीतर यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाने और आम जनता को जाम से निजात दिलाने के लिए जिला प्रशासन ने कड़ा रुख अपनाया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट ऊषा परमार ने पन्ना शहर के अंदर सुबह 6 बजे से रात 10 बजे तक भारी वाहनों और ट्रैक्टरों के प्रवेश पर प्रतिबंध संबंधी आदेश का सख्ती से पालन कराने के निर्देश दिए हैं।