खगड़िया जिले के महेशखूंट थाना पुलिस ने 767.550 ली० विदेशी शराब के साथ तीन अभियुक्तो को गिरफ्तार करने में सफलता पाई है। पुलिस ने 1 टाटा मैजिक को भी जप्त किया है। इसको लेकर गोगरी एसडीपीओ ने गुरुवार की दोपहर दो बजे प्रेस कॉन्फ्रेस कर कहा कि पुलिस अधीक्षक के दिशा-निर्देशन में अवैध शराब तस्करी एवं तस्करों के विरूद्ध लगातार छापेमारी अभियान चलाई जा रही है।