देवघर: वैशाख मास के शुक्ल पक्ष सप्तमी पर बाबा मंदिर में धार्मिक अनुष्ठान के लिए उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
गुरुवार को शुभ तिथि को लेकर बड़ी संख्या में सुबह 6:00 बजे से ही बिहार बंगाल उत्तर प्रदेश व मध्य प्रदेश आदि स्थानों से श्रद्धालु बाबा धाम पहुंच रहे हैं और धार्मिक अनुष्ठान कर रहे हैं मुंडन, गठबंधन, उपनयन, विवाह ,हवन एवं अनेक धार्मिक अनुष्ठान बाबा मंदिर प्रांगण में कराया गया वहीं धूप से बचाव को लेकर जिला प्रशासन एवं मंदिर प्रबंधन की ओर से टेंट लगाया गया है ।